अब 30 दिसंबर को होगा श्यामाचरण गुप्ता चौराहे का लोकार्पण
गणेश प्रसाद द्विवेदी
प्रयागराज। नगर निगम के पूर्व महापौर एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय श्यामाचरण गुप्ता के सम्मान में किए जा रहे चौराहे के नामकरण एवं लोकार्पण की नई तिथि घोषित कर दी गई है।
व्यापारी नेता विजय गुप्ता द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम अब 30 दिसंबर 2025, मंगलवार, दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगा। यह कार्यक्रम श्याम ग्रुप कार्यालय के पास स्थित चौराहे पर होगा।
लोकार्पण महापौर उमेश चंद्र गणेश केशरवानी करेंगे।
कार्यक्रम में विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी एवं दीपक पटेल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


Comments
Post a Comment