कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल में क्रिसमस की धूम
गणेश प्रसाद द्विवेदी
हनुमानगंज। कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल, हनुमानगंज शाखा में क्रिसमस उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य, नाटक व आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से ईसा मसीह के जीवन की घटनाओं का मंचन किया।
कार्यक्रम में अस्तु, ऋषि सिंह, बृजनंदन, रिद्धि, पीहू, विवेक, अंशी, रिदा, सोनाक्षी, ईशा, जायरा आदि की मनमोहक प्रस्तुतियाँ सराहनीय रहीं।
साथ ही क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें ग्रुप सी विजेता रहा। इसके प्रतिभागी अंशुमान यादव, आयुष गौतम और आर्यन ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कैप्टन एस.एन. दुबे ने की। उन्होंने बच्चों को नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया और ईसा मसीह के आदर्शों को सार्थक करते हुए जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री भेंट की।


Comments
Post a Comment