सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालकों में भिड़ंत, वीडियो वायरल
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर। कुरारा स्टैंड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास सवारी बैठाने को लेकर गुरुवार को दो ऑटो चालक आपस में भिड़ गए। पहले कहा-सुनी हुई, देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। अचानक हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


Comments
Post a Comment