ऊधम सिंह मातृभूमि के सच्चे सपूत—डा. भवानीदीन
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर/सुमेरपुर। वर्णिता संस्था के तत्वावधान में ‘विमर्श विविधा’ कार्यक्रम के अंतर्गत वीर क्रांतिकारी ऊधम सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष डॉ. भवानीदीन ने कहा कि ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेकर देश की मिट्टी का ऋण उतारा। उन्होंने माइकल ओ’डायर को लंदन में मार गिराया था, जिसके बाद 31 जुलाई 1940 को उन्हें फांसी दे दी गई।
कार्यक्रम में सिद्धा, प्रेम, सागर, प्रिंस, रिचा, दयाराम सोनकर, रामनारायण सोनकर, रामबाबू, फूलचंद, विकास, सतेन्द्र, राहुल प्रजापति आदि मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment