मानव सेवा ही सच्ची सेवा है : महापौर सुषमा खर्कवाल
जी0 के0 खरे
लखनऊ।
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) गेट नंबर–2 पर अजय कनौजिया एवं उनकी टीम द्वारा कंबल वितरण एवं तहरी भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल मुख्य अतिथि तथा श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर के महंत विशाल गौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र से किया गया।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा—
“ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सेवा कर आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई।
मानव सेवा ही सच्ची सेवा है—इसी भाव के साथ जनकल्याण कार्य निरंतर जारी रहेंगे।”
महंत विशाल गौड़ ने इसे गरीब एवं असहाय लोगों के लिए अत्यंत सराहनीय पहल बताया।
इस अवसर पर पार्षद प्रमोद सिंह राजन, राहुल मिश्रा, पूर्व पार्षद नगेंद्र सिंह चौहान, संतोष राय, पार्षद प्रत्याशी संजय रस्तोगी, डॉ. सौरभ, अनूप कनौजिया, संतोष शर्मा, कल्लू कनौजिया, शुभम शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment