संसद पर आतंकी हमले के शहीदों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

                                     गणेश प्रसाद द्विवेदी                                    

नैनी, प्रयागराज।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नंदन तालाब स्थित सुमित्रा देवी ग्रामीण सेवा संस्थान के प्रांगण में वर्ष 2001 में आज ही के दिन संसद भवन पर हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए अमर वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 13 दिसंबर 2001 को ‘लोकतंत्र के मंदिर’ संसद भवन पर हुआ आतंकी हमला राष्ट्र की स्वायत्तता, स्वाभिमान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर नृशंस प्रहार था। इस हमले में अपने प्राणों की आहुति देकर संसद की गरिमा और देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों का त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा राष्ट्र के प्रति अदम्य समर्पण का प्रतीक है। देश सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में पार्षद मयंक यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार पतविंदर सिंह, प्रदीप तिवारी, सौरभ यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, अनुज तिवारी, शिव शर्मा, प्राची चौरसिया, पवन गुप्ता, अमन तिवारी, विवेक पांडे, मन्नू पांडे, मन्नत मिश्रा, राज सुमित, हरमनजी सिंह, दलजीत कौर सहित कई कार्यकर्ता व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम