महाराजा बिजली पासी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
गणेश प्रसाद द्विवेदी
हनुमानगंज। फतुहा ग्राम में बारहवीं सदी के शौर्यवान व न्यायप्रिय शासक महाराजा बिजली पासी की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
वक्ताओं ने बताया कि महाराजा बिजली पासी अवध परिक्षेत्र के वीर शासक थे, जिनके अधीन बारह किले हुआ करते थे। वे कन्नौज के राजा जयचंद से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गायन, नृत्य और जूडो-कराटे के प्रदर्शन ने लोगों को आकर्षित किया। तत्पश्चात डीजे के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई।
कार्यक्रम में पासी समाज के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प पर बल दिया गया। मंच पर अध्यक्ष बनवारी लाल, संयोजक आनंद कुमार, ग्राम प्रधान अशर्फी लाल सहित अनेक पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment