अटल स्मृति अभियान सम्मेलन सहसों में आयोजित
गणेश प्रसाद द्विवेदी
सहसों। शिवा जी डिग्री कॉलेज में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत अटल स्मृति अभियान सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष दिलीप पटेल तथा विशिष्ट अतिथि विधायक फूलपुर दीपक पटेल रहे।
वक्ताओं ने अटल जी के साधारण परिवार से राष्ट्रीय नेतृत्व तक के सफर, राष्ट्रभक्ति, साहित्य एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके योगदान को याद किया। मुख्य अतिथि ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वोटर सूची में नाम जोड़ने, सुधार कराने एवं गलत नाम हटाने के लिए फॉर्म-6, 7 व 8 अवश्य भरें ताकि कोई मतदाता मतदान से वंचित न रह सके।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जीतलाल त्रिपाठी ने किया। मौके पर जिला प्रवासी हौसला प्रसाद पाठक, अनिरुद्ध सिंह पटेल, मनोज निषाद, उमेश तिवारी, अर्जुन मिश्रा, सत्यम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment