मिशन शक्ति पुलिस टीम ने बालिकाओं को अधिकारों व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत थाना कुरारा की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं थाना परिसर में कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकार और महिला अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लाभ हेतु उन्हें जागरूक होना आवश्यक है।
मौके पर छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर और योजनाओं से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए।


Comments
Post a Comment