शिवम् ने रक्तदान कर बचाई निशा की जान
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर। मानवता की मिसाल पेश करते हुए बुंदेलखंड रक्तदान समिति हमीरपुर के सक्रिय सदस्य शिवम् ने जरूरतमंद महिला को रक्तदान कर उसकी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार नजरपुर सुमेरपुर निवासी बच्चूलाल की पत्नी निशा जिला अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्हें तत्काल A+ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ी। सूचना मिलते ही शिवम् ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर 1 यूनिट रक्तदान किया। समय पर मिला रक्त निशा के जीवन रक्षक साबित हुआ।
बुंदेलखंड रक्तदान समिति ने शिवम् के इस मानवीय कार्य के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है। समिति का कहना है कि रक्तदान एक महादान है और ऐसे युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं।
🙂❣️ जुनून है रक्तदान का ❣️🙂


Comments
Post a Comment