फ्रिज का कंडेंसर फटने से घर में लगी आग

                  ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

हमीरपुर : बिवांर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी बलदेव प्रजापति के घर में रखे फ्रिज का कंडेंसर अचानक फट गया जिससे उसके घर में आग लग गई।पीड़ित ने बताया कि घटना के समय वह खेत में था ,लेकिन मुहल्ले के लोगों ने दौड़कर उसे सूचना दी।बताया कि मुहल्ले के लोगों ने मिलकर आग बुझाई। बताया कि पास में ही एक सबमर्सिबल लगा था।पीड़ित के अनुसार आगजनी में उसके घर खर्च के लिए रखे लगभग बारह हजार नगद रुपये जल गए और लगभग छः क्विंटल गेंहूँ के साथ अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।कहा कि एक अनुमान के मुताबिक उसका लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।पीडित ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का भरणपोषण करता है ,लेकिन इस आगजनी की घटना से उसकी आर्थिक स्थिति और बदतर हो गई है।

Comments

Popular posts from this blog

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम