बादलों के बीच छिपे सूरज के नहीं हुए दर्शन, ठिठुरते रहे लोग

                  ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

 सुमेरपुर हमीरपुर। रविवार को तड़के से चली पछुआ हवाओं से जर्रा जर्रा कांप उठा। दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से लोग ठिठुरते नजर आए। शीतलहर से आम जनजीवन के साथ पशु पक्षी ठिठुरने लगे।

 रविवार को मौसम ने तड़के से फिर पलटी मारी उत्तर पूर्व हवाओं के बजाय तेज पछुआ हवा चलने से जर्रा जर्रा कपकपाने लगा है। रविवार को दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई है। आम जनमानस के साथ पशु पक्षी गलन से ठिठुरने लगे हैं। उधर सुबह कोहरा होने से कारण हाइवे सहित अन्य मार्गों में वाहन रेंगते नजर आए। वहीं किसान इस मौसम को फसलों के लिए बेहद मुफीद बता रहे हैं कह रहे हैं कि इनसे फसलों की ग्रोथ बढ़ेगी और अच्छा उत्पादन होगा।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*