बिना दबाव में आए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शासकीय नियमों एवं विभागीय मानकों व गुणवत्ता के अनुरूप काम करें

                                 जी0 के0 खरे.                                

मार्गो के गड्ढे प्राथमिकता से भरें।

सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करें।

कानपुर। लोक निर्माण विभाग कानपुर क्षेत्र में आए नये मुख्य अभियन्ता रविदत्त ने अपनी पहली मीटिंग में ही अपनी कार्यशैली से मण्डल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया। मुख्य अभियन्ता ने मीटिंग में कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी बिना किसी के दबाव में आए शासकीय नियमों एवं विभागीय मानकों व गुणवत्ता के अनुरूप ही काम करें तथा फील्ड में भी ठेकेदारों से भी मानकों व गुणवत्ता के अनुरूप निर्माण कार्य कराएं।

उन्होंने कहा कि सभी अधिशासी अभियन्ता सहायक अभियंता व अवर अभियंता अपने अपने कार्य क्षेत्र में आने वाले मार्गों का नियमित निरीक्षण करते रहें तथा बारिश के कारण मार्ग पर हो रहे गढ्ढों को फौरी तौर पर भरना सुनिश्चित करें ताकि गढ्ढों के कारण कोई दुर्घटना न हो। मुख्य अभियन्ता ने सभी अभियन्ताओं को स्पष्ट रूप से चेताया कि सभी चालू निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि के अन्दर पूरा करें तथा लापरवाह एवं विलम्ब से कार्य करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध अनुबन्ध में दी गई शर्तों के अनुसार कार्यवाही समयान्तर्गत करें। शिथिलता पाए जाने पर सम्बन्धित जनसेवक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।



Comments