सभासद प्रतिनिधि बउआ ठाकुर ने ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा

                      अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      

हमीरपुर, मुख्यालय स्थित काशीराम कॉलोनी में बीते रोज बरसात का पानी घरों के अंदर घुस गया। जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि जब बारिश होती है तो मोहल्ले में सभी के घर में पानी घुस जाता है जिससे घर गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया है।


ज्ञापन में कहा गया कि नाला को गहराई से बनाया जाए एवं फुट सीसी रोड से ऊपर बनाया जाए तो पानी की समस्या हाल हो सकती है स्थानीय लोगों ने घरों में घुसने वाले गंदे पानी से निजात दिलाए जाने का अनुरोध किया है। ज्ञापन देते समय सभासद रजनी वार्ड नंबर 2, समाजसेवी सभासद प्रतिनिधि बऊआ ठाकुर, विनोद कुमार राजकुमार रानी भगवती माया देवी सीमा रीना रोहित राज ज्ञान बाबू ओम चंद्र एवं सैकड़ो वार्ड वासी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*