विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ की ब्लॉक स्तर पर हुई बैठक संपन्न

                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     

★ बैठक में पुरानी पेंशन योजना के विकल्प पत्र भरने के लिए एकरूपता की कही गई बात।

हमीरपुर, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ की राठ, गोहांड, सरीला ब्लॉक के 2004 बीटीसी/विशिष्ट बी टी सी शिक्षक उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता मान सिंह राजपूत ने की और संचालन दीनदयाल वर्मा ने किया।इस मौके पर सभी लोगों ने पुरानी पेंशन योजना के विकल्प पत्र भरने के लिए एकरूपता की बात कही गई और खुशी जाहिर करते हुए बताया गया कि यह खुशी 18 वर्षो के संघर्ष के बाद मिली है।हर  विकल्प एकत्र करने की जिम्मेदारी ब्लॉक राठ हेतु दीनदयाल वर्मा,मनमोहन सविता और गोविंदास साहू को,गोहांड हेतु राकेश चंद्र वर्मा,रवि प्रकाश गुप्ता और नंदराम अनुरागी तथा सरीला हेतु करन सिंह,हरी सिंह वर्मा और रामेश्वर प्रसाद को सौंपी गई।इस मौके पर सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

बाढ़ पीड़ितों को विधायक ने बांटी राहत सामग्री