प्रवीण कुमार शुक्ला को मंडल, उमां मिश्रा को जिला तो रेनू वर्मा को बलरामपुर जिले की दी गई जिम्मेदारी

            एडवोकेट आर0 के0 पाण्डेय / प्रयागराज              

 ★ राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने प्रवीण कुमार शुक्ला को लखनऊ का मंडल अध्यक्ष, उमा मिश्रा को श्रावस्ती का जिला अध्यक्षा (महिला) व रेनू वर्मा को बलरामपुर का जिला अध्यक्षा (महिला) बनाया 

★ मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य अभियान।

 प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए प्रवीण कुमार शुक्ला को लखनऊ का मंडल अध्यक्ष जबकि उमा मिश्रा को श्रावस्ती का जिला अध्यक्षा (महिला विंग) और रेनू वर्मा को बलरामपुर का जिला अध्यक्षा (महिला विंग) बनाया है।


  उपरोक्त के संदर्भ में जानकारी देते हुए संगठन के महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मनीषा पाण्डेय ने बताया कि प्रवीण कुमार शुक्ला, उमा मिश्रा तथा रेनू वर्मा उत्तर प्रदेश के सक्रिय युवा समाजसेवी हैं और संगठन के प्रति उनके सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के चलते इनमें प्रवीण कुमार शुक्ला को लखनऊ का मंडल अध्यक्ष, उमा मिश्रा को श्रावस्ती का जिला अध्यक्षा (महिला विंग) और रेनू वर्मा को बलरामपुर का जिला अध्यक्षा (महिला विंग) बनाया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन को विश्वास है कि इनके मनोनयन से उत्तर प्रदेश में मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा अभियान में तेजी आएगी।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*