गुरू पूर्णिमा पर गुरू पूजन व विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

                    गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    

प्रयागराज।गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गोवर्धन मठ पुरी(ओडिसा) शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के प्रयागराज केंद्र शिवगंगा आश्रम झूंसी में वृहद स्तर गुरु पूजन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आश्रम में शंकराचार्य द्वारा स्थापित सिद्ध शिवलिंग का वैदिक विधि विधान से रुद्राभिषेक कर उनकी स्तुति की गई। उसके बाद गुरु पूजन, 101 बार हनुमान चलीसा एवं सुंदर काण्ड पाठ तत्पश्चात हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी और फिर भजन संकीर्तन फिर अंत में भोजन प्रसाद भंडारे का कार्यक्रम संपन्न हुआ।


गुरु पूजन में समाज व विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोग भी पहुंचे थे। हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी में रिटायर्ड आई पी एस अधिकारी डॉ ए के शुक्ला ने कहा कि जो अभियान पुरी पीठ के शंकराचार्य लेकर चल रहे उसके सफल होने पर ही भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा। एम एन एन आई टी के प्रो. लक्ष्मीकांत मिश्र ने कहा कि सच्चा गुरु वही है जिसके दर्शन मात्र से जीवन में सकारात्मकता और आत्मबल का समावेश हो जाता है और उनके गुरुदेव पुरी शंकराचार्य के दर्शन से कुछ ऐसा ही फल प्राप्त होता है। संगोष्ठी में संत महात्माओं ने भी सनातन संस्कृति में गुरु पूर्णिमा का क्या महत्व है इसके विषय में बताया  । इस अवसर पर व्यास मुनि, सुरेंद्र पांडेय, के एन पांडेय, बीपी सिंह, अजय पांडेय, दीपक शुक्ला, आर के पांडेय, दिनेश, मयंक शुक्ला, मनोज त्रिपाठी, नरेंद्र देव तिवारी, रविशंकर, विवेक मिश्र सहित बड़ी संख्या में पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के शिष्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।