जहानाबाद के पूर्व विधायक का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

                   ऋतु सिंह / जहानाबाद फतेहपुर                    

                               फतेहपुर ब्रेकिंग                               

जहानाबाद से तीन बार के विधायक रहे बहुचर्चित मृदभाषी विधायक मदन गोपाल वर्मा का निधन हो गया है वह सबसे पहले 1993 में जनता दल से पहली बार विधायक चुने गए उसके बाद 2002 एवं 2012 में समाजवादी पार्टी से विधायक रहे वह अपनी सादगी के लिए क्षेत्र में मशहूर थे एवं हरदिल अज़ीज़ थे। वर्तमान में वह अपने यशोदा नगर कानपुर स्थित आवास में रह रहे थे बुधवार की के दिन जब उनकी तबीयत बिगड़ी तब उन्हें रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने रात्रि 10:00 के आसपास अंतिम सांस ली उनके पुत्र दीपक वर्मा ने बताया कि अंतिम संस्कार एवं उन सभी कार्यक्रम उनके बकियापुर स्थित आवास से संपन्न होंगे।


जैसे ही उनके मृत्यु की खबर लोगों को पता चली क्षेत्र में शोक की एक लहर से छा गई । लोग अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए लगातार पहुंचने लगे थे। आपको बताते चलें कि मदन गोपाल वर्मा सपा से
 निवर्तमान विधायक थे जबकि उनके पुत्र ने अभी कुछ अरसे पहले भाजपा का दामन थाम लिया है।


Comments

Popular posts from this blog

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम