एकदिवसीय रोजगार मेला 23 जुलाई को

                                  जी0 के0 खरे                               

कानपुर -प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय जी टी रोड में 23 जुलाई 2024 को प्रातः 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें 1942 रिक्तियों हेतु 7 कम्पनियां प्रतिभाग करने आ रही है इच्छुक पुरुष व महिलाएं जिनकी उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष तक है व शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 से परास्नातक व आईं आई टी डिप्लोमा उत्तीर्ण है,वह 9000/-रू से 16000/-रू प्रतिमाह वेतनमान पर सेल्स मैनेजर, सुपरवाइजर, कम्प्यूटर आपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड,हेल्पर,टेनी इंन्जीनियर,हाउस विविग, लेबर,वार्ड व्याय, वार्ड महिला के पदों हेतु इन कम्पनियों में के टी एल कानपुर, अशोक लीलैंड, आटो सर्विस, जी फोर सिक्योर सांल्युशन प्रा लि, आर एस स्टाफिंग सांल्यूशन इण्डिया प्रा लि, औडज वेन्वर्स प्रा लि,द इन्डिया थार्मिट कारपोरेशन लि, क्रिएटिव इण्डिया प्रा लि में 23 जुलाईको प्रातः 10 बजे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं सहायक ‌सेवायोजन अधिकारी सेवायोजन कानपुर मण्डल उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में कार्यालय पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य है।


Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।