यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करते हुए "वृक्षारोपण जन अभियान 2024" कार्यक्रम

                                जी0 के0 खरे                                 

      पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग- प्रदीप सिंह बब्बू       

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों को मूर्त रूप देते हुए "वृक्षारोपण जन अभियान-2024" कार्यक्रम,उत्तर प्रदेश में एक नए इतिहास की रचना की ओर अग्रसर है। उसी दिशा में पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन हेतु भूमि आईएएस भी इस पुनीत अभियान का हिस्सा बना। लखनऊ में आज भूमि आईएएस के संस्थापक चेयरमैन बी एम सिंह द्वारा और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता समाजसेवी प्रदीप सिंह बब्बू द्वारा वृक्षों का रोपण किया गया।


इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदीप सिंह बब्बू ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है, उनकी सुरक्षा हमारे ही जीवन की सुरक्षा है।प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री जी के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश में करोड़ों पेड़ लगाये जा रहे हैं भूमि ग्रुप के चेयरमैन बी एम सिंह ने समाज को पेड़ बचाने और पेड़ लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भूमि ग्रुप के निदेशक अश्वनी सिंह, धनंजय सिंह राणा, ओपी श्रीवास्तव, डीपी सिंह, आर के सिंह प्रमोद मिश्रा सहित दर्जनों लोगों ने उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया।

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान