राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के गुजरात के तीन जिलों की बैठक के साथ सम्मान समारोह संपन्न

                         दिव्या पाण्डेय / प्रयागराज                         

अहमदाबाद, वड़ोदरा, गांधीनगर बैठक।

अशोक पटेल व रजनीकांत पटेल को अंतरराष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवॉर्ड।

 अहमदाबाद। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो गुजरात के अहमदाबाद, वड़ोदरा, गांधीनगर तीन जिलों की बैठक के साथ सम्मान समारोह भी संपन्न हुआ।

उपरोक्त के बावत गुजरात स्टेट वाइस प्रेसीडेंट श्रीमती स्नेहा पटेल के अनुसार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट तथा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मनीषा पाण्डेय के गुजरात प्रवास के दौरान गुजरात टीम द्वारा उनका भव्य स्वागत करते हुए एक बड़ी बैठक के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


इस मौके पर गुजरात टीम के पदाधिकारियों, सदस्यों, वैलेंटियर्स के आई कार्ड, सर्टिफिकेट वितरण किए गए जबकि अहमदाबाद के जिलाध्यक्ष पटेल अशोक कुमार तथा गांधीनगर के जिलाध्यक्ष पटेल रजनीकांत को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य हेतु अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवॉर्ड का सम्मान सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले गुजरात टीम द्वारा आर के पाण्डेय तथा श्रीमती मनीषा पाण्डेय को अंगवस्त्र, उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने अपने उद्बोधन में संगठन के उद्देश्य, उपलब्धियों व कार्य योजना को विस्तार से बताते हुए गुजरात टीम को मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचार नियन्त्रण व सामाजिक सेवा कार्य करने हेतु आवश्यक जानकारी दी।

इस अवसर पर आर के पाण्डेय एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीमती मनीषा पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्षा (महिला विंग), श्रीमती स्नेहा पटेल गुजरात स्टेट वाइस प्रेसीडेंट, अशोक पटेल अहमदाबाद जिलाध्यक्ष, रजनीकांत पटेल गांधीनगर जिलाध्यक्ष, घनश्याम भाई सुथार जिला उपाध्यक्ष वड़ोदरा, श्रीमती दर्शना सुथार जिला सचिव वड़ोदरा, हर्ष सुथार जिला संयुक्त सचिव वड़ोदरा, विजय खीची, सुरेश, मालवी किरन, मनीष, दिव्या, निधि, जन्मा, पोपट लाल आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान