बीच बचाव करने पर युवक को पीटा

                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                       

भरुआ सुमेरपुर। बीच बचाव करने पर तीन लोगों ने घर में घुसकर युवक को जमकर मारा पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टेढ़ा गांव निवासी रणविजय सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी बबलू सिंह, कल्लू सिंह, अनमोल सिंह उसके चचेरे भाई भोला सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उसने ऐसा करने से रोका तो यह तीनों उसके घर के अंदर घुस आए और गाली गलौज करते हुए जमकर पीटा और जान से मार देने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने पुलिस को न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Comments

Popular posts from this blog

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

संगोलीपुर मडैय्यन मोरंग खदान में खुलेआम नियमों की अनदेखी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।