तीन लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज

                       अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     

मौदहा। तीन माह पुराने मामले में कोतवाली पुलिस ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने व सोशल मीडिया में अश्लीलता फैलाने वाले तीन युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि बीते 29 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी असलम उर्फ दिलावर ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इसके सहयोगी जलीश व फैजान ने वीडियो व फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीड़िता के उलाहना देने पर उक्त लोगों ने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध पीड़ित महिला की तहरीर पर धारा 376(2), 450, 504, 506 व 67 आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

संगोलीपुर मडैय्यन मोरंग खदान में खुलेआम नियमों की अनदेखी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।