असंतुलित होकर सड़क पर गिरकर बाइक सवार हुये घायल

                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      

मौदहा। क्षेत्र के करहिया रीवन मार्ग पर संतुलन बिगड़ने से दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक की हालत नाजुक देख उसका प्राथमिक उपचार कर उसे मुख्यालय रेफर कर दिया।

जनपद महोबा के ग्राम खन्ना निवासी राज सिंह 25 वर्ष पुत्र राम बोल अपने गांव के ही सौरभ यादव 25 वर्ष पुत्र श्रीपाल के साथ गुरुवार की सुबह मौदहा क्षेत्र के ग्राम गुरदहा में अपनी मौसी के यहां आया था। जब वह दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे तभी करहिया और रीवन के बीच संतुलन बिगड़ने से दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरो की मदद से लहुलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने सौरभ की हालत नाजुक देख उसका प्राथमिक उपचार कर उसे मुख्यालय रेफर कर दिया। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।


Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*