जल कल कर्मी आगामी 3 मई को निकालेंगे जागरूकता रैली

                                 जी0 के0 खरे                               

कानपुर नगर -आज संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन जल कल विभाग नगर निगम कानपुर की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष सुनील सुमन की अध्यक्षता में हुई जिसमें देश में हो रहे लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध में लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से आगामी दिनांक 3-4-2024को सांयकाल जल कल कर्मी बेनाझाबर प्रांगण से रैली निकाल कर राष्ट्र हित मे लोक तंत्र को मजबूत करने के लिए लोगों को शत् प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे तथा लोगों से अपील करेंगे कि 13म ईको सारे काम को छोड़कर सबसे पहले मतदान कर  राष्ट्र को मजबूत करें।


बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रान्तीय महामंत्री अनिल उपाध्याय, बी एल गुलाबिया, आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट, रविन्द्र कुमार मधुर, सुशील सागर, सिकन्दर , अजय ,सनी कुसुम बक्सी, पूनम गौतम,समेत अनेको लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान