माफिया अतीक अहमद के शार्प शूटर अब्दुल कवि के फरार दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

                अनय कुमार श्रीवास्तव / कौशाम्बी                 

कौशांबी माफिया अतीक अहमद के शार्प शूटर अब्दुल कवी के दो भाइयों जिन पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था, कई माह से फरार चल रहे थे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों भाई पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे थे। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समझ प्रस्तुत किया। जहां से दोनों भाइयों को 14 दिन की न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया।


राजू पाल हत्याकांड में शार्प शूटर अब्दुल कवी का नाम आने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान सराय अकिल पुलिस को सूचना मिली कि अब्दुल कवी अपने गांव भखन्दा में छुप कर बैठा हुआ है। सूचना मिलने के बाद कौशांबी पुलिस ने घर की घेरा बंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया तो घर पर अब्दुल कवि तो नहीं मिला, लेकिन उसके घर पर अवैध असलाहों का जखीरा मिला। इसके अलावा अब्दुल कवी के भाइयों अब्दुल हई और अब्दुल मुगनी के घर पर भी अवैध असलाह और विस्फोटक पदार्थ मिला। इसके बाद से पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों भाइयों की तलाश शुरू की। बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शिक्षक के पद पर तैनात अब्दुल हई को फतेहपुर से तो जालौन ज़िले में सिपाही के पद पर तैनात अब्दुल मुगनी को पुलिस लाइन से गिरफ़्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को न्यायलय के समक्ष पेश किया। जहा से दोनों भाइयों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।