केंद्रीय मंत्री ने दी शोकाकुल समाज सेवी परिवार को सांत्वना

                        राजा अवस्थी / फतेहपुर                        

बिन्दकी/फतेहपुर27फरवरी। अमौली कस्बा निवासी समाजसेवी शिक्षक उमेश कुमार त्रिवेदी की माता जी सरोजनी देवी पत्नी शिक्षक स्व.कृपा शंकर त्रिवेदी का विगत कई दिन पूर्व निधन हो गया था। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शोकाकुल शिक्षक उमेश कुमार त्रिवेदी के आवास पहुंचकर स्व.सरोजनी देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर शिक्षक पुत्र उमेश कुमार त्रिवेदी,शिक्षिका पुत्रियों विभा दीक्षित शुभा मिश्रा समेत सभी पारिवारिक जनों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना व्यक्त करते हुए बताया की आत्मा अजर अमर है और सामाजिक कार्यों,और सेवा में रत व्यक्तिव अनुकरणीय होते है। इस मौके पर बृजकिशोर दीक्षित,अरुण कुमार मिश्रा,डा.दयाशंकर त्रिवेदी,आद्या त्रिवेदी,सुमित दीक्षित,ऋभू  मिश्रा, उमा देवी,चंद्रकांती त्रिवेदी, आरती त्रिवेदी के साथ ही शोकाकुल परिवार के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मनोज निषाद,भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, ब्रजेंद्र तिवारी,मुकेश ओमर, शिवागुप्ता सहित सभी क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।