अमर हो गए जनसेवक के त्रयोदशी संस्कार में लोगों ने दी भाव भीनी श्रद्धांजलि

          गिरिराज शुक्ला           बिंदकी / फतेहपुर              

पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री को लोगों ने किया याद

अदमापुर फतेहपुर

सदा सदा के लिए अमर हो गए लोकप्रिय नेता अमरजीत सिंह जन सेवक त्रयोदशी संस्कार में लोगों की भारी भीड़ जुटी आए हुए लोगों ने जन सेवक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें याद किया शांति पाठ के बाद लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया।


  सदा सदा के लिए अमर हो गए जन-जन के लोकप्रिय नेता अमरजीत सिंह जन सेवक के त्रयोदशी संस्कार में एक बार फिर लोगों की भारी भीड जुटी बुधवार को बिंदकी क्षेत्र के अदमापुर गांव के समीप स्थित संदीपनी इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जन सेवक के त्रयोदशी संस्कार एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 10:00 बजे से ही लोगों का आना प्रारंभ हो गया था आगंतुक अमर हो गए अमरजीत सिंह जन सेवक के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे थे लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा भी की और कहा कि वह छात्र जीवन से ही संघर्षील रहे उन्होंने पूरा जीवन समाज सेवा में लगा दिया वह मुखर नेतृत्व सरल स्वभाव के धनी थे वह जनता की हर समस्याओं को लेकर संघर्ष करते थे। हर व्यक्ति के दुख सुख में अवश्य शामिल होते थे गाड़ी में चलते समय उनकी आल्हा की गूंज सुनाई देती थी। आल्हा सुनाई देते ही लोगों को महसूस होता था कि जनसेवक आ रहे हैं अमरजीत सिंह जन सेवक को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष समरजीत सिंह के अलावा नीरज तिवारी आशु पांडे उपेंद्र सिंह गौतम दिलीप कुमार अग्निहोत्री राजेश कुमार शुक्ला पारस त्रिवेदी विनोद साहू रामकुमार साहू रामचंद्र सिंह शिव ओम सिंह उपेंद्र सिंह गौतम सुरेंद्र यादव के अलावा पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जन सेवक के पुत्र आशीष सिंह अमित सिंह भतीजे कैलाश सिंह कुबेर सिंह अतुल सिंह मानसिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।