विभिन्न ऋण संबंधी योजनाओं को प्रभावी गति देने के उद्देश्य से ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा

                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     

हमीरपुर, विभिन्न ऋण संबंधी योजनाओं को प्रभावी गति देने के उद्देश्य से बैंकर्स के साथ मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष आयोजित की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की पीएम रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में पेंडिंग ना रखा जाए ,उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से डिस्बर्स किया जाए । उन्होंने स्वरोजगार संबंधी अन्य योजनाओं के लंबित प्रकरणों पर बैंकर्स को समयबध्द ढंग से निर्णय लेकर नियमानुसार पेंडेंसी को निस्तारित करने के निर्देश दिए।इस मौके पर जिला विकास अधिकारी,एल0डी0एम0, जीएमडीआईसी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, एलडीएम व बैंकर्स मौजूद रहे ।


Comments

Popular posts from this blog

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

संगोलीपुर मडैय्यन मोरंग खदान में खुलेआम नियमों की अनदेखी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।