प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ हुआ विशाल भंडारा

                         राजा अवस्थी / फतेहपुर                        

जहानाबाद/फतेहपुर । जहानाबाद कस्बा व थाना क्षेत्र विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगर में स्थापित मन्दिरों पर दिन सोमवार दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्रातः से ठंड मौसम पर सनातनियों ने भगवा रंग में सराबोर होकर अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में हुए कार्यक्रम की खुशियां मनाते हुए भक्ति भावनाओं से वेद मंत्रोंच्चारणों के बीच हवन पूजन कर भंण्डारे का आयोजन हुआ, जहां लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।


अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर सोमवार को शुभ मुहूर्त में रामलला प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी में जहानाबाद कस्बा के मोहल्ला अयोध्या नगर निवासी चुनकी उर्फ रघुवीर निषाद ने पत्नी रानी निषाद के प्रेरणा से श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत सैकड़ों सनातनियों को भगवा पटुका, पगड़ी व जय श्री राम लिखे हुए गमछा के साथ पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत करते भव्यता के साथ कलश शोभायात्रा हवन पूजन बाद शंखनाद करते हुए अपने निज आवास से संगीतमय धुन में जय श्री राम के नारों के बीच भगवामय में श्री राम दरबार की झांकियों के साथ हजारों भक्तगणों मौजूदगी में भव्यता से कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा अयोध्या नगर से तेजा नगर से कलश धारी महिलाओं ने रिंद नदी से जल लेकर  नदी तट स्थित शिव मंदिर पर दर्शन करने के बाद वापस मां अंबिका देवी मंदिर में पहुंच जल चढ़ाते हुए दर्शन किया और वापस आवास पहुंचकर विशाल भंडारे पर भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गंगाराम निषाद पूर्व प्रधान, वीरेंद्र वर्मा प्रधान, पच्चू उर्फ रामनारायण निषाद पूर्व सभासद, अरविंद निषाद सभासद, मां अंबिका देवी कमेटी अध्यक्ष मुकुंद गोपाल गुप्ता, राकेश निषाद रेडियो सर्विस, राजेंद्र साहू, इंद्रपाल निषाद सहित हजारों की तादाद में महिलाओं एवं पुरुषों ने भगवा विजय पताका लहराते हुए शोभायात्रा में मौजूद रहे।

   इसी क्रम में कस्बा कापिल रोड स्थित मां अंबिका देवी मंदिर व ग्राम बाराबीघा समीप स्थित मां पताली देवी मंदिर, द्वारिकापुर जट्ट स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर, पूरनपुर समीप स्थित श्री राजराजेश्वर उर्फ बाड़े बाबा धाम, श्री राम जानकी राम तलाई धाम, मां फूलमती मंदिर, मां आशा देवी मंदिर, मां शारदा देवी मंदिर में सजावट होने के साथ हवन- पूजन बाद भंडारे का आयोजन हुआ। घाटमपुर जहानाबाद रोड स्थित पटेल ढाबा समीप सुराही मंदिर में पटेल ढाबा संचालक ज्ञानी उर्फ ज्ञानेंद्र पटेल के सौजन्य से हवन यज्ञ होने के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जहां राहगीरों सहित क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत ग्राम सैकापुर, बेराहरा, मिर्जापुर, कोरीपुर, घनश्यामपुर, दुर्गापुर, कुल्लीहार सहित क्षेत्र से लगभग ग्रामीण आंचलों के मंदिरों में हवन पूजन बाद भंडारे का आयोजन हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

बाढ़ पीड़ितों को विधायक ने बांटी राहत सामग्री