उप संभागीय परिवहन विभाग ने किया विशाल भंडारे का आयोजन
अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर
जो भी है प्रभु श्री राम का है - एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह
हमीरपुर, उप संभागीय परिवहन विभाग द्वारा नगर के सुप्रसिद्ध सिंहमहेश्वर मंदिर में 12 कलाओं के स्वामी मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर एआरटीओ प्रशासन नें हवन पूजन अर्चन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया| नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए श्री राम भक्तों ने भंडारे का प्रसाद चखा।
एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने कहा कि 12 कलाओं के स्वामी मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रभु भक्तों की सेवा करने का मौका मिला है| जो भी है प्रभु श्री राम का है | उन्होंने कहा कि आज प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या नगरी पुलकित है एवं राम मंदिर का कोना-कोना, हर्षित हैँ दसों दिशाएं। अद्भुत भव्यता और सुंदरता से पूर्ण अयोध्या नगरी के प्रति श्री राम भक्तों में भारी उत्साह है | इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन अभिताभ राय, पीटीओं चंदन पांडे एवं भारी संख्या में श्री राम भक्त मौजूद रहे|

Comments
Post a Comment