श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत जहानाबाद में आज राम कथा वाचक सध्या तिवारी ने भगवान राम जन्मोत्सव की कथा सुनाई और बाल कलाकारों की नृत्य पर लगाए जय श्री राम के नारे

                        राजा अवस्थी / फतेहपुर                        

जहानाबाद (फतेहपुर) नगर के कटरा चुनपुज मोहल्ले में स्थित कैलाश मंदिर के सामुदायिक मिलन केन्द्र परिसर में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत गुरुवार को श्री राम कथा का भब्य आयोजन किया गया है जिसमें सुविख्यात कथा वाचक साध्वी संध्या तिवारी जी संगीत मय श्री राम जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए बताया कि "भूपति मन माही भाई गिलानी मोरे सुत नाहीं" राजा दशरथ के सब कुछ होने के बावजूद पुत्र नहीं होने के कारण राजा इंद्र ने अपने दरबार में बुलाकर सम्मान दिया और सिहांसन पर बैठाया लेकिन जाने के बाद उसे पानी से धुलवा दिया सूत्रो के द्वारा पता चला कि राजा दशरथ के कोई संतान नहीं होने के कारण सिंहासन पर बैठने से अपवित्र हो जाता है राजा दशरथ को या सुनकर बहुत दुख हुया और अपने गुरु वशिष्ट जी के पास पहुंच गए तब उन्होंने धैर्य बधाया और कहा कि आपके पास एक नहीं चार पुत्रों की प्राप्ति होगी संगी ऋषि द्वारा पुटेस्ट यज्ञ संपन्न करने से अग्नि भगवान प्रकट हुए और हाथ में खीर का प्रसाद लेकर राजा दशरथ को दिया कि वह तीनों रानियां को खिला दे इससे पुत्र की प्राप्त होगी "भगत सहित मुनि आहूति दीन्ही, प्रकटे अग्नि चरू कर लील्हे" कथा के पश्चात आरती व प्रसाद वितरण किया गया।कथा के पश्चात अधिशाषी अधिकारी पंकज सिंह जेई अरविंद कुमार लिपिक राघवेंन्द्र सिह जयन्ती देवी बर्मा क्षेत्रीय महामंत्री नितिन ओमर मण्डल अध्यक्ष को कथा वाचक ने पटका पहनाकर स्वागत किया।


इस दौरान महेश कुमार चौरसिया सभासद (6वी बार) सतीश चंद्र गुप्ता नि सभासद राजेश बाजपेई नि. सभासद शिव कुमार त्रिवेदी जय सिह सतीश सैनी विजय चौरसिया अनिल शर्मा राकेश चौरसिया मौजीलाल यादव सोने लाल छोटे लाल राजपूत अनिल श्रीवास्तव लक्ष्मी देवी सीता देवी पूर्णिमा सोनी अनिल गुप्ता गीता देवी मालती बर्मा शांति बर्मा देवरति निषाद मीना गुप्ता कथा मण्डली मे सरस त्रिपाठी राममूर्ति द्बिवेदी विट्टी चौहान आदि सैकडो़ लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

बाढ़ पीड़ितों को विधायक ने बांटी राहत सामग्री