रोजगार मेले में 118अभ्यार्थियों को मिली नौकरी
जी0 के0 खरे
कानपुर -उ प्र कौशल विकास मिशन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एंव राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी विकास खण्ड सरसौल कानपुर नगर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीया स्वप्निल वरूण जिला पंचायत अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि माननीय शिव राम सिंह, अध्यक्ष बी जे पी कानपुर दक्षिण, विशिष्ट अतिथि राम बहादुर यादव जिला महामंत्री बी जे पी कानपुर दक्षिण, माननीय संजय विश्वकर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बी जे पी बु0ख0क्षेञ, ओ बी मोर्चा उ प्र, डॉ टी बी सिंह निदेशक अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर, डॉ नरेश कुमार नोडल प्रधानाचार्य,कपिल मिश्रा प्रधानाचार्य आई टी आईं कल्याणपुर कानपुर,श्रवण कुमार शुक्ला कार्यदेशक उपस्थित रहे नोडल प्रधानाचार्य डां नरेश कुमार के कुशल नेतृत्व में मेले का आयोजन किया गया।
कल्याणपुर प्रधानाचार्य ने बताया कि आज मेले में कुल 11कम्पनियों ने प्रतिभाग किया गया जिसमें कुल 343अभ्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, विभिन्न कम्पनियों व्दारा अलग-अलग व्यवसायोंके कुल 118अभ्यार्थियों का चयन किया गया, सर्व प्रथम मेले का शुभारंभ श्रीमती स्वप्निल वरूण व्दारा दीप प्रज्ज्वलन एंव सरस्वती देवी का माल्यार्पण के साथ किया गया तत्पश्चात् विधालय कीछाञाओं व्दारा सरस्वती वन्दना एंव स्वागत गीत प्रस्तुत किया, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों पूरी लगन एंव निष्ठा के साथ तकनीकी कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एंव स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया, रोजगार प्राप्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी, जिससे कि भविष्य में उनको रोजगार पाने की डगर आसान हो सकें रोजगार मेले में मुख्य रूप से बी एस श्रीवास्तव,अनूप श्रीवास्तव, आलोक कुमार, विजय गोपाल ञिपाॉठी, विवेक शुक्ला, प्रमोद पाण्डेय,विभव शुक्ला, पुष्पेंद्र ञिपाॉठी, सर्वेश माथुर,प्रतीक पाण्डेय, सेवायोजन कार्यालय से शैलेन्द्र कुमार, एंव कौशल विकास से डी एस एम, संजय सिंह,डी पी एम आमिर खान,डी सी यादव, सहायक निदेशक अपोलो इंस्टीट्यूट आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार व्दारा किया गया

Comments
Post a Comment