बसअड्डों एवं बसों के नामकरण के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

                             अजय कुमार गुप्ता                             

हमीरपुर 03 नवंबर 2023

    जनपद के राठ एवं हमीरपुर बसअड्डो के नामकरण एवं विभिन्न क्षेत्रों को जाने वाली विशेष बसों के नामकरण के संबंध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी श्री राहुल पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई।

   बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में संचालित हमीरपुर एवं राठ बस अड्डे के नामकरण एवं  विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाली विशेष बसों के नामकरण के लिए स्थानीय लोगों  से फीडबैक लिया जाए तथा मा जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव प्राप्त कर नामकरण की प्रक्रिया को नियमानुसार आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं महान विभूतियों के नाम को प्राथमिकता दिया जाए।

      इस मौके पर एआरएम रोडवेज राठ राजेश सिंह, एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान