कैशलेस चिकित्सा स्कीम की साइट न चलने से कर्मचारियों को कैशलेस इलाज न मिलने से कर्मचारी परेशान

                                जी0 के0 खरे.                              

दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा स्कीम की साइट न चलने से कर्मचारियों को कैशलेस इलाज न मिलने की शिकायत जिलाधिकारी से परिषद ने की-राजा भरत अवस्थी 

कानपुर,आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के ज़िलाध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा स्कीम की साइट न चलने की शिकायत जिलाधिकारी से की है। विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भरती हुए राज्य कर्मचारियों को अस्पताल ने यह कहकर कैशलेस इलाज देने से मना कर दिया कि साइट नहीं चल रही है। इस सम्बन्ध में जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर के नोडल अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि साइट लखनऊ से ही बाधित है।कैशलेस चिकित्सा योजना के अन्तर्गत राज्य कर्मचारियों को रुपए पाँच लाख तक का कैशलेस इलाज करने का प्रावधान है। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर डी सिंह,मंत्री इंजीनियर कोमल सिंह,संप्रेक्षक मंजूरानी कुशवाहा,कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी,संघर्ष समिति चेयरमैन साहब सरताज, संगठन मंत्री हरीश श्रीवास्तव,संयुक्त मंत्री अविनाश दीक्षित आदि ने कर्मचारियों के कैशलेस इलाज में आ रही समस्याओं के तत्काल निराकरण की माँग की हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।