मिशन शक्ति अभियान के तहत हक की बात जिलाधिकारी के साथ / मेगा इवेंट- शक्ति संवाद

                           अजय कुमार गुप्ता                               

07 नबम्बर 2023 को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा सीधा संवाद

हमीरपुर 03 नवंबर 2023

    जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि निदेशालय महिला कल्याण, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या 31-35 / निदे०म०क० / मिश०/ 2023-24 दिनांक- 13 अक्टूबर 2023 के क्रम में प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-4) का संचालन किया गया है।


मिशन शक्ति के अन्तर्गत दिनांक 07 नवम्बर 2023 को अब्दुल कलाम सभागार हमीरपुर में समय 05 बजे हक की बात जिलाधिकारी के साथ सीधा संवाद किया जायेगा। जिसमें जनपद स्तर पर लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन तथा दहेज हिंसा आदि की पीडित महिलाओं के संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों तथा सहायता हेतु न्यूनतम 02 घण्टे के पारस्परिक संवाद के साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड व सामान्य के अन्तर्गत लाभान्वित बच्चों के साथ ही मेगा इवेंन्ट-शक्ति संवाद का आयोजन कर बच्चों व परिवारों की चुनौतियों और उनके समाधानों पर विचार-विमर्श के साथ ही आवश्यकताओं के अनुसार उन्हें आवश्यक सहायतायें सुनिश्चित किये जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय व जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ सीधा संवाद कर सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।