इंडियन बैंक नें बृहद सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

                              अजय कुमार गुप्ता                            

 इंडियन बैंक के  अंचल प्रमुख घनश्याम कुमार ने ग्रामीणों को  किया जागरूक।

हमीरपुर, सुमेरपुर विकासखंड के पाराओझी गांव स्थित ग्राम पंचायत भवन में एक वृहद सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन इंडियन बैंक ,अंचल कार्यालय हमीरपुर के तत्वाधान में किया गया। इंडियन बैंक के अंचल प्रमुख घनश्याम कुमार ने ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु कहा कि, प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार और कर्तव्य के निर्वहन के साथ-साथ जागरूक और सतर्क  होना अति आवश्यक है।


भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए हर नागरिक को सतत प्रयत्नशील रहने की जरूरत है ताकि भ्रष्टाचार रूपी संक्रामक रोग पर बखूबी काबू पाया जा सके।कार्यक्रम का संचालन अग्रणी बैंक अधिकारी सुनील कुमार यादव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कुछेछा शाखा के शाखा प्रबंधक निशांत कुमार यादव ,योगेंद्र सिंह ,पंकज कुमार, अरविंद कुमार, रवि कुमार के  अलावा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे|

Comments

Popular posts from this blog

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

संगोलीपुर मडैय्यन मोरंग खदान में खुलेआम नियमों की अनदेखी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।