मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न

                            अजय कुमार गुप्ता.                           

लक्ष्य के सापेक्ष पात्र जोड़ों के चयन में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने मौदहा व  सुमेरपुर बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण 

हमीरपुर 04 नवंबर 2023,

  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारियों के संबंध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पात्र जोड़ो के चयन हेतु खंड विकास अधिकारियों को दिए गए  लक्ष्य के सापेक्ष धीमी प्रगति पर मौदहा व सुमेरपुर बीडीओ से जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण प्राप्त करने की निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी  ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को पात्र जोड़ों के चयन हेतु जो लक्ष्य दिया गया है उसको  10 नवंबर तक पूर्ण कर लिया जाए  इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने वार्डों एवं  ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार कर पात्र जोड़ों का चयन करने के निर्देश दिए हैं कहा कि सामुहिक विवाह भव्यता के साथ आयोजित किया जाय ,इनमें मा0 जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाय ,इसके लिए सभी तैयारी कर लें। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों की कन्याओं की शादी हेतु यह एक बहुत महत्वपूर्ण योजना है अतः इसमे किसी तरह की शिथिलता/ लापरवाही न बरती जाए। 


ज्ञात हो कि इस योजना के अंतर्गत प्रति जोड़ा कुल ₹51000 की सहायता राशि का प्रावधान है, जिसमें से ₹35000 लड़की के खाते में तथा ₹10000 के सामान जिसमें कपड़ा ,बिछिया ,पायल बर्तन दिया जाता है तथा रु0 6000 का कार्यक्रम आयोजन हेतु प्रावधान होता है। उन्होंने कहा कि पात्र जोड़ों के चयन में प्रधानों , गणमान्य व्यक्तियों सहित अन्य  माननीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए। ज्ञात हो कि जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 25 अथवा 27 नवंबर  2023 को मुख्यालय के कुछेछा स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा राठ स्थित बीएनवी इंटर कॉलेज में आयोजित होंगे । दोनों स्थानों को मिलाकर 500 जोड़ो के सामुहिक विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पात्र जोड़ो के चयन हेतु सभी खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को लक्ष्य दिया गया है।

   इस दौरान सीडीओ चंद्र शेखर शुक्ला,डीडीओ अजीत श्रीवास्तव ,उपजिलाधिकारी सदर पवन प्रकाश पाठक  , समस्त बीडीओ, समस्त ईओ नगर पालिका/ नगर पंचायत ,समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।