शादी का झांसा देकर पहले बनाया शारीरिक संबंध अब दे रहा जान से मारने की धमकी

                       अनय श्रीवास्तव/कौशाम्बी                       


सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शादी से इनकार करने को लेकर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला का कहना है कि घनश्याम यादव ने उसके साथ बीते कई वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया तथा उसका शोषण करता रहा हाल ही में जब महिला ने घनश्याम से शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके बच्चों को और उसे दबंग घनश्याम यादव से जान का खतरा है। इसके बाद भी सैनी पुलिस ने अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।


Comments

Popular posts from this blog

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम