08 नवंबर 2023 को अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक सम्पन्न होंगी

                            अजय कुमार गुप्ता                             

हमीरपुर, कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 08 नवंबर 2023 को अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक सम्पन्न दो कैदियों का रिहाई आदेश भेजा गया। अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की विशेष अभियान 2023 के अन्तर्गत जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। विचाराधीन बंदी किन्जुल हक गैंगस्टर वाद सं0-13/2018 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना राठ, हमीरपुर एवं उवैद उल हक को गैंगस्टर वाद सं0-13/2018 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना राठ, हमीरपुर को धारा-436ए सी0आर0पी0सी0 का लाभ प्रदान किया गया तथा उक्त मामले में न्यायालय से रिहाई आदेश भेजा गया जनपद न्यायाधीश ने अन्य विचाराधीन बंदी जिन्हें इस अभियान का लाभ दिया जा सकता है के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया बैठक में अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, सी0ओ0 सदर रजेश कमल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर श्रीमती गीतांजलि गर्ग, जेल अधीक्षक जिला कारागार जी0 आर0 वर्मा, संयुक्त निदेशक अभियोजन, राजेश शुक्ला तथा जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश शुक्ला उपस्थित रहे।

 गीतांजलि गर्ग अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर।


Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*