जश्न ए चिरागा में बनाया हाजी अली दरगाह शरीफ का गेट

                                 आसिफ़ कुरैशी                                

चकेरी। जाजमऊ में जश्न ए चिरागा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों में सजावट में हाजी अली दरगाह शरीफ गेट को दर्शाया। अंजुमन खिदमाते कमेटी मस्जिद ए कुबा बिस्मिल्लाह पांचवी पार्क मोती नगर स्थित पांचवी पार्क में इसके लिए छोटे-छोटे बच्चों द्वारा विशेष रूप से सजावट की।


लोगों ने हाजी अली दरगाह शरीफ का गेट को बनाकर सजावट की। जिसे देखकर लोग जमकर तारीफ कर रहे थे। आयोजनकर्ता शहजाद अहमद ने बताया कि इलाके में वर्ष 1990 से इसी तरह से हर बार अलग अलग आकृतियां बनाकर सजावट की जाती है।

इसे पहले उनके पिता इसरार अहमद करवाते थे। इसी परंपरा को बरकरार रखते हुए शहजाद अहमद ने भी इसकी शुरुआत की। उन्होंने बताया कि यहां पर इलाके के छोटे-छोटे बच्चे  ही मिलकर सजावट करते हैं। इसके लिए बाहर से कोई भी कारीगर को नही बुलाया जाता है।

रोशनी के अगले दिन मोती नगर से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाता है। इस मौके पर  मोहम्मद काशिफ मोहम्मद साकिब गोलू गोरेलाल शाहनवाज मोहम्मद कैफ वकार मोहम्मद अकील मोहम्मद ताहिर मोहम्मद शारिक मोहम्मद कासन मोहम्मद अनस आशु बदर आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।