ब्लाक प्रमुख शशांक मिश्रा ने किया स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन

                             गणेश प्रसाद द्विवेदी                            

बहरिया : प्रयागराज। मैलहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें ब्लाक प्रमुख बहरिया शशांक मिश्र मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए ब्लाक प्रमुख ने स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान विकासखंड बहरिया के अलग-अलग गांव से आए काफी संख्या में मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कुशल डॉक्टरों की टीम ने किया सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अभिमन्यु सिंह ने स्वास्थ्य मेला में आए हुए अतिथियों के प्रति आदर व्यक्त करते हुये कहा कि यह मेला हर रविवार को लगता तथा जिले से आई डाँक्टरों की टीम के द्वारा हर जाँच निशुल्क करते हुये मरीजों का इलाज करते है आगे उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि परिवार के हर सदस्यों को इलाज के लिये किसी के सामने लाचार न होना पड़े इसके लिये अब जिन सदस्यों के पात्र गृहस्थी मे पाँच या इसे सदस्य है तो प्रत्येक सदस्यों का आयुष्मान कार्ड के अन्तर्गत जिसमें पाँच लाख तक इलाज मुफ्त मे होता है आपको कहीं जाने की जरुरत नहीं है आप अपने मोबाईल से ही अपना कार्ड बना सकते है अगर कोई समस्या आ रही है तो अपने क्षेत्र की आशा बहू से सम्पर्क करे  ।


इस मौके पर डाँक्टर मनोज कुमार,डाँक्टर आर के सिंह फार्मासिस्ट वाचस्पति, फार्मासिस्ट मानिकचंद, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार शुक्ल, दयाशंकर तिवारी महामंत्री  पंकज श्रीवास्तव, विक्रम प्रजापति, ग्राम प्रधान भुवर लाल यादव व जीतलाल यादव आदि लोग रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*