महिला ने लगाया मोबाइल चोरी का आरोप

                                 राजा अवस्थी                                

जहानाबाद /फतेहपुर.. फतेहपुर जिले के थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम चिल्ली निवासिनी महिला केसनिया पत्नी राजेंद्र कोरी ने  मोहल्ले के ही एक लड़के के खिलाफ मोबाइल चोरी का आरोप लगाया है प्राप्त जानकारी के अनुसार केसनिया ने  हमारे संवाददाता को बताया कि दिनांक 3.9.2023 दोपहर 1:30 बजे के करीब मोहल्ले का ही सौरभ पुत्र मुक्ता प्रसाद कोरी ने मेरे घर का ताला खोलकर मोबाइल चोरी कर लिया।


 महिला ने बताया कि वह उस वक्त घर में ताला लगाकर पानी भरने गई थी तभी सौरभ ने घर का ताला खोलकर मोबाइल चोरी कर किया जिसकी शिकायत थाना जहानाबाद में किया है । थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि मोबाइल चोरी का प्रार्थना पत्र मिला है जांच करने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

संगोलीपुर मडैय्यन मोरंग खदान में खुलेआम नियमों की अनदेखी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।