लोगों को आसानी से उपलब्ध होगा रोजगार: वीरेंद्र चौधरी

                             गणेश प्रसाद द्विवेदी                            

बहरिया : प्रयागराज। विकास खंड बहरिया के करनाईपुर में मेसर्स शिव ट्रेडर्स एफआरके (फोर्टीफाईट) मिल का उद्घाटन एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी के भाई वीरेंद्र उर्फ वीरू चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मिल के संचालित होने से आसपास के लोगों रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश या जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। लोगों को अपने पास ही आसानी से रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में मिल संचालित करने और लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जयराम केसरवानी इन्टर कॉलेज करनाईपुर के प्रबंधक शिव प्रसाद केसरवानी और शिव राइस इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर विजय कुमार केसरवानी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर उद्घाटन के पूर्व मिल परिसर में तीर्थराज तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान सत्य नारायण का पूजन कराया।


उद्घाटन के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों ने भंडारा प्रसाद को ग्रहण किया। इस मौके पर विपणन निरीक्षक विकास कुमार शुक्ला, थानाध्यक्ष बहरिया योगेन्द्र कुमार पटेल, एसआई मोहम्मद रईस, एसआई रोहित मयंक, काँस्टेबल अर्पित सिंह महिला काँस्टेबल ललिता मौर्या , राकेश कुमार कुमार शुक्ला ,उमाकांत मिश्रा  पूर्व सदस्य जिला पंचायत दिलीप केसरवानी, ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप सिंह, राकेश कुमार केशरवानी, राम प्रसाद केसरवानी, मुरलीधर केसरवानी, राजकुमार, एसजीडी कान्वेंट के डायरेक्टर धनंजय केसरवानी, शिवकन्या केसरवानी, राजू केसरवानी , लाल चंद्र केसरवानी, लेखपाल अनंत सिंह, ग्राम प्रधान सारीपट्टी आशुतोष यादव, ग्राम प्रधान मिझूरा अरुण कुमार सिंह, ग्राम प्रधान चतुरपुर राजकुमार यादव, सत्य नारायण यादव एडवोकेट, कन्हैया लाल यादव, राजकरन पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*