महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

                      जिला संवाददाता अजय गुप्ता                       

 पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं - नीतू सचान सपा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव।

 महिलाओं की भागीदारी से सपा को 2024 में ताकत मिलेगी- नंदकिशोर शिवहरे पूर्व व्यापार सभा प्रदेश सचिव।

हमीरपुर, कस्बा कुरारा के बस स्टेंड के समीप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माया बाल्मीकि के आवास पर सपा महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के अध्यक्षता समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव नीतू सचान ने की।बैठक में मौजूद पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीतू सचान ने जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ से कार्यकारणी को सक्रिय रूप से कार्य करने को कहा। तथा पार्टी के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा पार्टी की गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। पूर्व चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सपा माया बाल्मीकि ने कहा की महिलाएं सक्रिय रूप से अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करें। तथा बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना है।जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नीलम यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जाकर लोगो से मिलकर पार्टी को मजबूत करने को कहा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सपा इदरीश खान, पूर्व जिला अध्यक्ष राज बहादुर पाल, व्यापार सभा के निर्वतमान प्रदेश सचिव नंदकिशोर शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष विवेक यादव, पूर्व जिला सचिव सलीम सिद्दीकी, सोनिया सोनी , सबीन खान नगर अध्यक्ष महिला सभा,पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवशरण यादव , गया प्रसाद अनुरागी, कल्पना दिवेदी आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।