सूफी संत हजरत मुख़्तार निजामी के उर्स में धूमधाम से निकली गई चादर
अजय कुमार गुप्ता।
मौदहा हमीरपुर। प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मुख़्तार निज़ामी बाबा के चार दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर धूमधाम से चादर निकाली गई और हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने लंगर छका।
कस्बे के मोहल्ला हुसैनगंज स्थित प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मुख़्तार अहमद निजामी बाबा का चार दिवसीय सालाना उर्स मुबारक धूमधाम से मनाया जा रहा है। उर्स में सोमवार को सुबह बाबा के सज्जादानशीन गफ्फार निजामी के मकान से धूमधाम के साथ चादर निकाली गई मोहाल भ्रमण के बाद आस्ताने में पेश की गई। इसके बाद दिन में 11 बजे फातहा हुई और लंगर का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। वहीं असर की नमाज़ के बाद बाबा के पैतृक मकान से कदीमी चादर निकाली गई जो मोहल्ला हुसैनगंज, कमराहा से भ्रमण करते हुए आस्ताने पहुंची और चादरपोशी की गई, जिसके बाद रात में शानदार कव्वालियों का आयोजन किया गया। जिसमें फिरोजाबाद से आए प्रसिद्ध कव्वाल अनस चिश्ती के अपनी कव्वालियों से महफ़िल में चार चांद लगा दिए। वहीं उर्फ में लगे झूले एवं दुकानो पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हुई जो आकर्षक का केन्द्र बनी रही। उर्स के मौके पर कमेटी द्वारा बाबा के दर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आज भी आस्ताने में लंगर एवं कव्वालियों का आयोजन होगा। दरगाह पर बाबा के सज्जादानशीन गफ्फार अहमद निजामी एवं हाजी इफ्तेखार अहमद निजामी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment