नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक का झलोखर में किया गया स्वागत

                            अजय कुमार गुप्ता                              

 कुरारा / हमीरपुर विकास खण्ड के झलोखर में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक का ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया वहीं जिलाध्यक्ष में माँ भुवनेश्वरी मन्दिर में जाकर दर्शन पूजन किया इसके बाद मंडी तिराहे में जिलाध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया इस के बाद ब्लॉक हाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला ततपश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते कार्यकर्त्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुटने के लिये कहा वहीं उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ को थाने जाने की जरूरत नहीं है जो भी अधिकारी व कर्मचारी कार्यकर्ताओं की बात न सुनेगा उनके ऑफिसों में ताला लगवाने का काम किया जायेगा।

कार्यकर्ता सर्वोपरि है  कार्यकर्ता को परेशान करने वाले अधिकारी ,कर्मचारी को रहने नहीं दिया जायेगा वहीं कार्यकर्ताओ से कहा कि आपका काम 24 घण्टे के अंदर  होगा इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, चेयरमैन आशारानी कबीर ,मण्डल अध्यक्ष संजय गुप्ता,राहुल द्विवेदी, पुष्पराज   सोनी,प्रह्लाद सिंह,अभय यादव, सूरज श्रीवास्तव,दीपक सिंह,कालका प्रसाद, गणेश यादव,किशन व्यास आकाश पालीवाल,रोहित निषाद शिवांक द्विवेदी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान