जो अधिकार के लिए लड़ते है वही जीतते है - संजय दीक्षित

                               अजय कुमार गुप्ता                           
 समर्थ फाउंडेशन के देवेंद्र गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया


हमीरपुर, नगर के कान्हा धाम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित एवं समर्थ फाउंडेशन के देवेंद्र गांधी के नेतृत्व एक बैठक संपन्न हुई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित ने कहा कि अपने अधिकारो को समझे। पढ़ना लिखना सीखे। अपने जिंदगी को गढ़ने के लिए कदम बढ़ाए। शिक्षा में उनकी आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के लिए वह हर संभव मदद करेंगे। उक्त बातें आज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और युवा समझ सेवी  संजय दीक्षित ने समर्थ फाउंडेशन द्वारा 18 साल से लेकर 25 साल की किशोरियों और महिलाओं का स्वास्थ्य जेंडर न्याय पर समझ बनाने और गतिशीलता को बढ़ाने के लिए आयोजित प्रशिक्षण होटल कान्हाधाम हमीरपुर में कही।उन्होंने कहा की निश्चित रूप लड़कियों की शिक्षा प्राप्त करने में अड़चने आती है। हमे इनका डटकर मुकाबला करना है। 

युवा समाजसेवी संजय दीक्षित ने किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पढ़ाई में ऐसी किसी भी प्रकार की रुकावट आती है, तो वह उनकी हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा गहरौली में संचालित डिग्री कॉलेज में यदि दाखिला लेती है। तो उन्हें शिक्षण शुल्क में विशेष छूट दी जाएगी। इसके अलावा यदि किन्हीं परिस्थितियों बस लड़कियां नहीं पढ़ पा रही हैं।  उनकी पढ़ाई में आर्थिक दिक्कत आ रही है, वह उन्हें अवगत कराए। वह निराकरण के लिए हर कदम उनके साथ है। उन्होंने कहा कि पढ़े और आगे बढ़े । पढ़ने लिखने से ही हम अच्छा बुरा बेहतर तरीके से समझते हैं। पढ़ने लिखने से ही इरादो में मजबूती आती है। पढ़ने लिखने से ही अपने हुनर को निखारने की कला बखूबी से समझ सकते हैं। पढ़ना लिखना जिंदगी का एक अहम मकसद हो।  इसलिए पढ़ाई में किसी भी प्रकार की रुकावट पैदा ना हो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जो संभव है वह हर संभव मदद इन किशोरियों के शिक्षा  के लिए करने को तैयार है।इस अवसर पर सहयोग संस्था लखनऊ की आराधना सिंह द्वारा बताया गया की लड़कियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में लड़कियों को जेंडर स्वास्थ्य और गतिशीलता बढ़ाने के लिए समझ बनाई जा रही है।इस दौरान किशोरियों द्वारा अपनी पढ़ाई, स्वास्थ्य संबंधी समझ को रखा।इस दौरान समर्थ फाउंडेशन की कुमकुम ने बताया किशोरियों को जीवन कौशल विकास संबंधी जानकारी दी। उन्होंने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।