मुख्यमंत्री के आदेश को लागू कर पदोन्नति किए जाने के लिए दिया ज्ञापन श्रम विभाग के प्रदेश के समस्त कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर किया विरोध

                                जी0 के0 खरे                                

कानपुर, श्रम विभाग कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर श्रम विभाग के प्रदेश एफसी के समस्त कर्मचारियों ने मुख्य मंत्री एवं मुख्य सचिव के पदोन्नति के रिक्त पदों पर पदोन्नति नहीं किए जाने से आक्रोशित होकर आंदोलन शुरू कर दिया है जिसमे आज काली पट्टी बांध कर गेट मीटिंग किया और अपर श्रमायुक्त सरजूराम शर्मा को मुख्यमंत्री को संबोधित  ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, गोंडा, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, सोनभद्र, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट धाम, झांसी, वाराणसी, कानपुर के समस्त कार्यालय के कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए अपनी मांगों को पूरा किए जाने तथा मुख्य सचिव एवं मुख्य मंत्री जी के 30 सितंबर 23 तक पदोन्नति के रिक्त पदों पर पदोन्नति किए जाने के आदेश को लागू करने की मांग की।


यू पी लेबर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा यह कहा गया कि श्रम विभाग के कर्मचारी मुख्यमंत्री जी की हर प्रकार की घोषणाओं को लागू करने के लिए दिन रात मेहनत करके कार्य करते है महामंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी विभागों में पदोन्नति की जा रही है किंतु श्रम विभाग में प्रधान सहायक से श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर पदोन्नति में शासन अडंगा लगा रहा है। श्रम विभाग का कर्मचारी आंदोलन की राह पर जा रहा है जिसमे चरणबद्ध आंदोलन की घोसणा की गई है 9 अक्टूबर 23 को समस्त कार्यालय में एकदिवसीय धरना एवं 27 अक्टूबर 23 को श्रमायुक्त कार्यालय कानपुर में विशाल धरना प्रदर्शन के बाद संपूर्ण तालाबंदी का निर्णय लिया जाएगा आज ज्ञापन में प्रभात मिश्रा देवेंद्र सिंह बिष्ट नरेन्द्र सिंह विमलेश यादव रजनीश उपाध्याय आशीष यादव शिवपूजन राजेंद्र कुमार रूपसी बाजपेई आरती गुप्ता प्रियंका मिश्रा सुशील दीक्षित राजीव शुक्ला ओ पी गौतम विपिन सोनकर ओमनारायण प्रदीप निषाद दीनानाथ जायसवाल ममता तिवारी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।