यातायात पुलिस ने बच्चे की मां को सकुशल सौपा बच्चा
अजय कुमार गुप्ता
बच्चे की मां नीतू ने यातायात पुलिस एवं पत्रकार बंधुओ कों दिया धन्यवाद
हमीरपुर, यातायात पुलिस नें मानवता की मिसाल पेश की। पुलिस ऑफिस के बगल में एक बच्चा मिला जो कि अपने माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा था
बच्चे को यातायात पुलिस के असित कुमार नें बच्चे कों बिस्किट,चॉकलेट खिलाया और पानी पिलाया जिससे बच्चों ने रोना बंद कर दिया पुलिस की कड़ी मेहनत और मशक्कत से कुछ समय पश्चात बच्चे की मां नीतू निवासी पुलिस लाइन को बच्चा सकुशल सौंप दिया गया।
खोए हुए नन्हें बच्चे को पाकर मां के चेहरे में खुशी दौड़ गई बच्चे की मां नीतू ने यातायात पुलिस एवं सक्रिय पत्रकार बंधुओ को धन्यवाद दिया बच्चे की मां नीतू ने कहा कि जैसे यातायात पुलिस एवं पत्रकार बंधुओ ने मेरे बेटे को मुझे सौपा इस अच्छाई को कभी भुला नहीं सकती हूँ।

Comments
Post a Comment